लोजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने लोजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण की

*लोजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने लोजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण की*         *अजय कुमार पाण्डेय*।         नई दिल्ली: *दक्षिण भारत कर्नाटक निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के युवा मोर्चा, राष्ट्रीय प्रधान सचिव अशोक कुमार ने मंगलवार दिनांक - 17 मार्च 2021 को लोजपा पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण* कर ली! जो *अशोक कुमार उर्फ  टाइगर जी के नाम से भी जाने जाते* हैं! इस मौके पर  *अशोक कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू पार्टी एवं इस पार्टी के वरीय नेता ने पूरे भारतवर्ष के लिए एक मिसाल कायन* की है! यदि *समाजवाद की वास्तविक रूप में जदयू पार्टी में ही* है! *जदयू नेता एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आर0सी0पी0  सिंह अलग स्वभाव के व्यक्ति* हैं! सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर *जदयू नेत्री सुश्री स्वाती पटेल भी मौजूद* रही! ध्यातव्य हो कि *अशोक कुमार उर्फ टाइगर को जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन कराने में जदयू नेत्री सुश्री स्वाति पटेल ने अहम भूमिका* निभाई! इस मौके पर *जदयू नेत्री सुश्री स्वाति पटेल ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध होकर लोगों का त्याग पत्र देने का सिलसिला लगातार जारी* है।