बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों को शुभकामना दी

बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों को शुभकामना दी 
   गया, 19 मार्च 2021,
रिपोर्टः 
दिनेश कुमार पंंडित
गया बिहार से
 बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जीविका दीदियों को शुभकामना संदेश दिया गया है।
             बिहार दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश को छात्रों एवं जीविका दीदियों के पास पहुँचाने हेतु सभी ज़िले के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मुद्रित कराया गया है। 
             इन संदेशों को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों तथा जीविका के पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग से विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों के पास पहुँचाया जा रहा है। 
             ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा ज़िला शिक्षा पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका तथा अन्य सम्बंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे ससमय इन संदेशो को ज़िले के सभी छात्र- छात्राओं एवं जीविका दीदियों के बीच पहुँचाने का कार्य करें। गया ज़िले में छात्रों एवं जीविका दीदियों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का मुद्रण ज़िला जन सम्पर्क कार्यालय, गया द्वारा कराया गया है।
             माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश पत्र के माध्यम से छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया है। संदेश पत्र पाकर छात्र छात्राओं एवं जीविका दीदियों के बीच उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण तैयार हुआ है। 
               ज़िला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश को छात्रों एवं जीविका दीदियों के बीच तेजी से वितरण कराया जा रहा है।