काफी दिनों बाद मिली औरंगाबाद पुलिस को असली चार पहिया वाहन लुटेरों को पता लगाने में सफलता, अज्ञात चोरों द्वारा लूटी गई क्विड कार जप्त हुआ ओबरा थाने में

*काफी दिनों बाद मिली औरंगाबाद पुलिस को असली  चार पहिया वाहन लुटेरों को पता लगाने में सफलता, अज्ञात चोरों द्वारा लूटी गई क्विड कार जप्त हुआ ओबरा थाने में*।                        अजय कुमार पाण्डेय ‌‌   औरंगाबाद: ( बिहार ) *लगभग 01 वर्ष पूर्व नवीनगर थाना क्षेत्र से रात्रि में अज्ञात लुटेरों द्वारा क्विड कार को लूट लिया*गया* था! जिसके संबंध में *पीड़ित द्वारा नवीनगर थाना में कांड संख्या - 48 /2020 भी दर्ज कराया* गया था! लेकिन *उस वक्त काफी प्रयास करने के बावजूद भी लूटी गई क्विड कार को बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पायी* थी! जिसका *खुलासा अब हुआ?  तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनूप कुमार ने शुक्रवार दिनांक - 19 मार्च 2021 को मुख्यालय स्थित नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात लुटेरों द्वारा लूटी गई वही कार को लगभग 06 माह पूर्व वाहन पर लदी हुई शराब के साथ ओबरा थाने में पकड़ी गई* थी! *जिसमें 02 लोगों को गिरफ्तार* भी किया गया था! एक का नाम था *अजीत यादव और दूसरा व्यक्ति का नाम था मोहम्मद बंटी उर्फ शमीम*! लेकिन *उस वक्त भी यह पता नहीं चल पाया था कि आखिर इस गाड़ी को लूटा किसने* था पहले? हालांकि इसका *अनुसंधान जारी* धा! *चलते -  चलते इसका वैज्ञानिक अनुसंधान भी हो रहा था! इसी क्रम में हम लोगों को गुप्त रूप से सूचना मिली और वैज्ञानिक अनुसंधान से भी पता चला कि एक व्यक्ति का नाम है शंकर कुमार, पिता का नाम -  भुवनेश्वर प्रसाद, साकिम -  नासरीगंज, थाना - नासरीगंज जिला - रोहतास का रहने वाला* है! इसके बारे में  *पता चला कि ये उस लूट कांड में था और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर भी यह बात प्रमाणित हुई!  जिसको हमलोगों ने छापेमारी किया और गिरफ्तार* किया इसको! फिर इससे *पूछताछ हुई तो पूछ - ताछ के क्रम में अपनी सारी बातों को स्वीकार* किया और *बाकी इसके साथ जो तीन लोग भी थे! उनके बारे में उनकी संलिप्तता के बारे में भी इसने बताया* है! उसने बताया था कि *कुल - 04 लोग सम्मिलित* थे!  जिसमें *एक व्यक्ति जिसका नाम छोटू कुमार* था! *उसका मृत्यु हो चुकी* है! वो *कोई शराब की गाड़ी लेकर कहीं जा रहा* था! उसी में *पलट जाने से उसकी मृत्यु हो गई थी और इसके साथ के दो अन्य अभियुक्त जो है! फिलहाल अभी सासाराम जेल में बंद* है! *इनलोगों को भी इसमें रिमांड किया जाएगा और ये तो फिलहाल गिरफ्तार हो गया* है और *इसका अनुसंधान करने से ये बातें पता चली कि इन लोगों ने गाड़ी लूट करके गाड़ी लूटने के बाद ये ओबरा थाना का जो अजीत यादव* है! *उसको इन लोगों ने गाड़ी बेच दिया* था! *डायरेक्ट कागज वगैरह अपना कहीं से तैयार करा करके बेच दिया* था! *उसी गाड़ी के साथ अजीत यादव और मोहम्मद बंटी उर्फ शमीम को पकड़ा गया* था! वो *कार बरामद हुई* थी और *वो अभी वहां लगी हुई* है और ये अभी पकड़ा गया है! अब ये *नबीनगर का जो कांड* है! *गाड़ी के लूट से संबंधित* है! ये *हमारा डिटेक्ट हो* गया और *इसका उद्भेदन हो चुका* है! *सारे लोगों का भी क्लियर हो चुका* है! जब *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनूप कुमार से संवाददाताओं की टीम ने पूछा कि लूटी गई कार का कंप्लेनर कौन था? तब कहां कि नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी कुमार गौरव उर्फ पिंकू सिंह*! *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लूटी गई कार कांड में भोला यादव, पिता - लक्षुमण यादव, काराकाट, रवि यादव, नासरीगंज का, छोटू कुमार, साकिम -  सिकरिया , थाना - काराकाट तथा एक और व्यक्ति शामिल था!  जिसमें छोटू कुमार की मौत हो चुकी* है! फिलहाल *रवि यादव एवं भोला यादव जेल में है! इसे इस केस में रिमांड* किया जाएगा! *सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि लगभग 01 वर्ष पुरानी घटना* हो गई! यह *घटना 11 मार्च 2020 की रात्रि में हुई* थी!