केंद्रीय सहायता योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए योजनाओ के प्रस्ताव एवं इससे पूर्व के योजनाओ का प्रगति की समीक्षा

केंद्रीय सहायता योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए योजनाओ के प्रस्ताव एवं इससे पूर्व के योजनाओ का प्रगति की समीक्षा
   गया, 20 मार्च 2021
रिपोर्ट डीके पंडित
गया (बिहार
,गयाः ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता योजना से संबंधित वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए योजनाओ के प्रस्ताव एवं इससे पूर्व के योजनाओ का प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 2020-2021 की योजना के लिए तकनीकी स्वीकृति कराकर भेजें ताकि उसपर प्रशासनिक स्वीकृति की जा सके। 
              बैठक में उपस्थित सीआरपी तथा एसएसबी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया वे अपने आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं के चयन हेतु प्रस्ताव दें। बैठक में बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की योजना के लिए आवंटित प्राप्त हो गया है। 
              बैठक में अभियंता द्वारा बताया गया कि 20 चिल्ड्रन पार्क के निर्माण हेतु निविदा का कार्य किया जा रहा है। 
              बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम द्वारा 17 योजना ली गयी है, जिसमे से 14 में कार्य प्रगति पर है। गया ज़िला अंतर्गत विभिन्न नक्सली प्रभावित प्रखंडों यथा बाराचट्टी, डोभी, इमामगंज, शेरघाटी में सुगंधित पौधों की खेती हेतु सुगंधित पौधों/लेमन ग्रास की खेती हेतु 5 क्लस्टर में नर्सरी लगाने का प्रस्ताव है। ज़िला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐसे क्षेत्र/प्रखंड जहां अफीम की खेती की जा रही है, वहां एरोमैटिक प्लांट/लेमन ग्रास की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। 
              गया ज़िला अंतर्गत 09 प्रखड़ों यथा इमामगंज, मोहनपुर, बोधगया, गुरुआ, डुमरिया, टनकुप्पा, परैया, बाँकेबाज़ार एवं मोहड़ा में प्रसव के लिए मातृत्व गृह का निर्माण/विकास का प्रस्ताव है। ज़िले के मोहनपुर, डुमरिया प्रखड़ों के विभिन्न पंचायतों के ग्रामो में बड़े पैमाने पर भूमि संरक्षण संरचना के निर्माण की समीक्षा की गई। 
              बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में 300 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक के निर्माण की आवश्कता बताई। 
              विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत आयोजित बैठक में बताया गया कि स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय का कार्य पूर्ण हो गया है तथा बेंच एवं डेस्क के लिए भी चेक शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। ज़िला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि पुस्तकालय एवं स्मार्ट क्लास में बिजली का कनेक्शन शीघ्र ले लें। साथ ही विज्ञान की पुस्तकें एवं इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगिता के लिए पुस्तकों का क्रय कर लें।
              बैठक में ब्रेडा की 53 योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गया है, अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्रखंडों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। थाने में भी सोलर प्लांट शीघ्र लगाने का निदेश ज़िला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में निदेश दिया गया कि मिट्टी संरक्षण से संबंधित जो भी योजना पूर्ण हो गयी हैं, उनकी जांच अभियंता एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की जाए। 
              बैठक में गया ज़िला में खेल को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
              बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, श्री मनोज कुमार, सीआरपी तथा एसएसबी के वरीय पदाधिकारीगण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अपर योजना पदाधिकारी, ज़िला कृषि पदाधिकारी, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधन, जीविका, नीति आयोग के पदाधिकारी, संबंधित अभियन्तागण उपस्थित थे।