बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) को उत्सवी एवं उमंग के वातावरण में मनाने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा तैयारियां

बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) को उत्सवी एवं उमंग के वातावरण में मनाने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा तैयारियां
  गया, 20 मार्च, 2021
रिपोर्टदिनेश कुमार पंडित
,गया(बिहार)
 गया ज़िले में बिहार स्थापना दिवस (22 मार्च, 2021) को उत्सवी एवं उमंग के वातावरण में मनाने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। 
             बिहार दिवस कार्यक्रम में बिहार एवं गया ज़िले के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान तथा जनसरोकार से जुड़े विकास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
             बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम में कोविड 19 के बचाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमे अधिक भीड़ भाड़ की संभावना न हो। जिलावासी घर बैठे बिहार स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देख सकेंगे। 
             दिनांक-22 मार्च को प्रातः 07 बजे गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप के निकट श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पदाधिकारीगण एवं आमजन आस पास की सफाई का कार्य करेंगे। 
              रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से रेड क्रॉस सोसाइटी, गया में किया जाएगा। ज़िले पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि वे रक्तदान कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वस्थ लोगों विशेषकर युवावर्ग को रक्तदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित करें।  
             बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राज्य के लोगों के लिए संदेश का सीधा प्रसारण पूर्वाह्न 11:00 बजे पटना से किया जायेगा। गया ज़िले में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण की व्यवस्था ज़िला स्तर पर गांधी संग्रहालय में की गई है। इसके साथ ही ज़िले के सभी प्रखंड मुख्यालय में भी बिहार दिवस से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 
             बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा अपराह्न 12:00 बजे से गया संग्रहालय में *"टॉक शो"* का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य टॉपिक के रूप में *1) गया का सांस्कृतिक विरासत - पर्यटन की संभावना, (2) कोविड 19 के संक्रमण काल के बाद का गया एवं (3) गया के विकास में उद्योग की भूमिका - तब और अब* को शामिल किया गया है। एक टॉपिक में 3-4 पैनल मेंबर होंगे। 
             ज़िला पदाधिकारी ने गया जिलावासियों को बिहार स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए अपील किया है कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड संक्रमण की जांच अवश्य करावें तथा अपनी बारी आने पर कोविड 19 टीकाकरण का दोनों डोज़ अवश्य लें। ऐसे कार्यक्रम में न जाये, जहां अधिक भीड़ भाड़ की संभावना हो। घर के बाहर जब निकले तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखे। तभी हम - आप बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं होली त्यौहार को सुरक्षित रूप से मना सकेंगे।