गया, 22 मार्च, 2021, बिहार दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, जनता नाम संदेश सभी जिलों में प्रसारण किया गया।

गया, 22 मार्च, 2021, बिहार दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, जनता नाम संदेश सभी जिलों में प्रसारण  किया गया। 
              गया, 22 मार्च, 2021, 
रिपोर्टः
दिनेश कुमार कुमार 
बिहार दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री,  किया गया। 
                गया ज़िले में जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर इसका प्रसारण कराया गया। ज़िला स्तर पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा पौधा देकर आयुक्त का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत), सहायक समाहर्त्ता, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, ज़िला नजारत उप समाहर्त्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, वरीय उप समाहर्त्तागण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं जन प्रतिनिधिगण शामिल थे। 
                राज्य स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य गीत से किया गया, जिसका सम्मान लोगों ने खड़े होकर किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राज्य के लोगों को बिहार दिवस की शुभकामना देते हुए बिहार के ऐतिहासिक, गौरवशाली परंपरा एवं वर्तमान बिहार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही प्रगति का उल्लेख किया गया। साथ ही माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य के लोगों को बिहार दिवस की बधाई दी गयी। 
                बिहार दिवस के अवसर पर गया ज़िले के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के बीच प्रखण्ड स्तरीय क्विज, डिबेट एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। तत्पश्चात आज गया संग्रहालय गया में इन विषयों पर आधारित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच फाइनल राउंड कराया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
                क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजीव कुमार (उच्च विद्यालय, खुरार), द्वितीय स्थान सोनम कुमारी (गांधी विद्यालय, कोंच) तथा तृतीय स्थान काजल कुमारी (प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय, गुरुआ) द्वारा प्राप्त किया गया। 
                निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निरुपमा वर्मा (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, शेरघाटी), द्वितीय स्थान स्मिता कुमारी (जीएसएम, जेल प्रेस) तथा तृतीय स्थान सृष्टि सिंह (श्याम बाबू उच्च विद्यालय सन्यास आश्रम, मानपुर) को प्राप्त हुआ। 
                बाद विवाद प्रतियोगिता के प्रथम स्थान दानिश आलम (+2 सहीद उच्च विद्यालय), द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी (सोनू लाल विद्यालय), तृतीय स्थान प्रीति कुमारी (+2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, शेरघाटी) को प्राप्त हुआ। 
                इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ सचिदानंद कुमार प्रेमी, डॉ मोती करीमी को शामिल किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया श्री रंजीत पासवान, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।