भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किए गए शहीद - ए - आजम एवं उनके साथी राजगुरु एवं सुखदेव

*भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किए गए  शहीद - ए - आजम एवं उनके साथी राजगुरु एवं सुखदेव*
*( नगर भवन दाऊदनगर में स्थानीय गणमान्य, नागरिकों के अलावे काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ( गोप गुट) मूल' के राज्य सचिव अखिलेश कुमार ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के बतौर इस कार्यक्रम को संबोधित किया भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य कॉ0 अनवर हुसैन* ने )
*अजय कुमार पाण्डेय*   औरंगाबाद: ( बिहार )  मंगलवार दिनांक - 23 मार्च 2021 को दाऊदनग स्थित *नगर भवन  प्रांगण में शहीद - ए- आजम भगत सिंह एवं उनके साथियों- राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस क्रांतिकारी जोशो - खरोस के साथ मनाया गया और शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की* गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए *बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट)'मूल' के राज्य सचिव- अखिलेश कुमार ने कहा कि शहीद - ए - आजम की कुर्बानी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह महत्वपूर्ण मोड़* था!  जहां से *यह तय हो गया था कि भारत में फिरंगियों के शासन के अब गिने - चुने दिन ही बच गए* हैं । यह *महज इतफाक नहीं था कि उनकी कुर्बानी के महज 16 वर्षों के बाद ही देश आजाद* हो गया! बल्कि *उनके द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत दी गई अपनी कुर्बानी का यह प्रताप था कि अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना* पड़ा । उन्होंने आगे कहा कि *आज गोरे अंग्रेज तो चले गए हैं! लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के वारिस काले अंग्रेजों के हाथ में पड़ा भारत अपनी मुक्ति के लिए छटपटा रहा है जिनसे मुक्ति के लिए भगत सिंह के विचारों की रौशनी में अब दूसरी आजादी की लड़ाई लड़नी* पड़ेगी।* कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता कॉ0 अनवर हुसैन ने कहा कि आज भगत सिंह के असली वारिस संघर्षरत किसानों एवं मजदूरों के हित में चलाए जा रहे आंदोलनों के साथ* हैं! जबकि *काले अंग्रेजों के वारिस इन आंदोलनों का बर्बर दमन और विरोध कर रहे* हैं । *आज का दिन यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हम स्वयं को भगत सिंह का असली वारिस साबित करने के लिए किसानों, मजदूरों एवं अन्य मेहनतकशों के आंदोलनों के साथ खड़े हों और भगत सिंह के सपनों का हिन्दुस्तान बनाने के लिए संघर्ष* करें। इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का नया हिन्दुस्तान बनाने के लिए तन - मन - धन से सहयोग करना ही शहीद - ए - आजम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि* होगी। इनके अलावे इस कार्यक्रम को *बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) मूल' के राज्य अयक्षबच्चू कुमार, राज्य उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम, दाऊद नगर के पूर्व चेयरमैन  धर्मेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक सुरेन्द्र सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक प्रहलाद प्रसाद, संयुक्त सचिव राजकमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महिला नेत्री मीना सिंह,अरविंदो मिशन स्कूल के प्राचार्य  सुषमा सिन्हा,स्थानीय शिक्षक महफूज आरिफ,भाकपा (माले) के नगर सचिव -कॉ बिरजू चौधरी, कयूम अंसारी,वामदेव सिंह,महेंद्र राम, कार्यपालक सहायकों के नेता अनिल कुमार, सूर्येंद्र भारतीय,इत्यादि वक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित* किया। कार्यक्रम की *अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद चंद्रवंशी तथा मंच संचालन संस्थान सचिव सत्येन्द्र कुमार* ने किया! इस *संस्थान द्वारा पिछले वर्ष लिए गए प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित किए गए दाऊदनगर अनुमंडल के करीब 300 छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत वितरण कर सम्मानित भी किया* गया। *पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आगत मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविन्द कुमार सिंह, शिक्षक संघ के राज्य सचिव अखिलेश कुमार  तथा राज्य अध्यक्ष बच्चू कुमार, उपाध्यक्ष -श्यामसुंदर राम के द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया* गया। अंत में *शहीदों के सम्मान में क्रांतिकारी जोशो -  खरोस के साथ गगनभेदी नारे लगाए गए और गगनभेदी नारों के साथ ही कार्यक्रम का समापन* किया गया!