बाइक एव कार की टक्कर में एक घायल

*बाइक एव कार की टक्कर में एक  घायल*

*अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा*                     औरंगाबाद: ( बिहार )  रफ़ीगंज प्रखंड अंतर्गत *मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप होलीकादहन के दिन बाइक एवं कार की हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो* गया! घटित घटना के बाद *पीड़ित को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल रफीगंज में भर्ती कराया* गया। प्राप्त जानकारी अनुसार *लगभग 45 वर्षीय सुनील शर्मा बनाही कर्मा से बाइक से रफीगंज बाजार आ रहे* थे! इसी क्रम में *मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास रफीगंज की तरफ से जा रही कार तथा बनाही कर्मा तरफ से आ रही बाइक की अचानक आमने - सामने टक्कर हो* गयी। जिसके वजह से *एक व्यक्ति घायल हो* गया। घटित घटना के बाद *स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को इलाज हेतु  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया* गया! लेकिन *पीड़ित की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 विनोद कुमार ने गया हेतु रेफर कर* दिया!