जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में हुयी मारपीट में आधे दर्जन से भी अधिक लोग हुए घायल

*जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में हुयी मारपीट में आधे दर्जन से भी अधिक लोग हुए घायल*
*अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा*
औरंगाबाद: ( बिहार )  रफीगंज प्रखंड अंतर्गत *हुसैन कर्मा तथा  चित्रसारी दोनों गांवों के बीच  पूर्व से ही चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर आखिरकार दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो ही* गई! जिसमें *आधे दर्जन से भी अधिक लोगों को घायल होने की सूचना प्राप्त हुई* है!  ज्ञात हो कि यह *जमीनी विवाद पूर्व से ही चित्रसारी गांव निवासी रमेश यादव तथा हुसैन कर्मा गांव के बीच चली आ रही* थी! इस *जमीनी विवाद में हुसैन कर्मा गांव निवासी माँझी चौहान, रंजन कुमार, राजकुमार चौहान, प्रमोद कुमार चौहान, मनीष कुमार चौहान,घायल हुए* हैं!  वहीं *दूसरी ओर चित्रसारी गांव निवासी विकास यादव, पप्पू कुमार, राजेश यादव, महेंद्र यादव,विक्की कुमार यादव,सहित अन्य लोग भी घायल हुए* हैं! *घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में भर्ती कराया* गया! लेकिन स्थिति को देखते हुए *बेहतर ईलाज हेतु रफीगंज चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने मगध मेडिकल कॉलेज, गया के लिए रेफर कर दिया* गया! बताया जाता है कि *विवादित जमीन को समझने हेतु गए हुसैन कर्मा गांव निवासी मुन्ना कुमार तथा मनोज कुमार को चित्रसारी के लोगों ने पीट - पीटकर कर बुरा हाल कर दिया* है।