सड़क दुर्घटना में युवती घायल

अजय कुमार पाण्डेय /अनिल कुमार विश्वकर्मा औरंगाबाद: ( बिहार )  रफ़ीगंज -  शिवगंज मुख्य पथ पर अकौनी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवती घायल हो गई! जिसकी पहचान चाकन गांव निवासी 22 वर्षीय शाहजहाँ की पुत्री हेना प्रवीण के रूप में की गयी!  स्थानीय लोगो की सहयोग से पीड़िता को  इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में भर्ती कराया गया! पीड़िता की भाभी रुही प्रवीण ने बताया कि औरंगाबाद से स्नातक पार्ट - 01  का एडमिशन कराकर टेंपो से अपने घर वापस लौट रहे थे! तब टेंपु  से उतरने के क्रम में रफीगंज तरफ से आ रही चार पहिया वाहन द्वारा टक्कर लगने की वजह से घायल हो गई!  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में स्थिती को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ0 अरविंद कुमार सिंह ने गया हेतु रेफर कर दिया।