भारतीय खाद्य निगम बचाओ दिवस का कांग्रेस ने किया समर्थन

वरीय संवाददाता गया( मगध )- देश के विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी भारतीय खाद्य निगम बचाओ दिवस के तहत देश के सभी एफ सी अाई कार्यालयों एवम् गोदाम पर किसान विरोधी कानून को वापस कराने एवम् भारतीय खाद्य निगम को और शसक्त बनाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। गया में भारतीय खाद्य निगम के कार्यालय गांधी मैदान के उत्तरी सड़क के समीप एवम् कटारी स्थित एफ सी अाई गोदाम के पास कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता, किसान, मजदूर कोरोनावायरस महामारी संकट के  केंद्र एवम् राज्य सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए, अपने, अपने मुंह पर माक्स लगाकर ,दो, दो गज की दूरी पर खड़ा होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, श्रवण पासवान, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संस्था भारतीय खाद्य निगम को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है, ताकि देश के किसानों के अनाज को नियनूतम समर्थन मूल्य पर सीधे एफ सी अाई खरीद सके। नेताओ ने कहा की देश में विगत चार महीने से चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक समर्थन कर रही है। जबकि केंद्र कि मोदी सरकार देश के अन्नदाताओं के जायज मांग को अनसुनी कर ग्यारह बार झूठी वार्ता कर किसानों को गुमराह करने का काम किया है l