शहर के 25 स्थानों पर लगें हेल्पडेस्क जिनसे कोरोना से बचाव की मिलेगी जानकारी

 दतिया कलेक्टर ने शहर का भ्रमण कर मीडिया को दी जानकारी

रजनी लिटोरिया दतिया: दतिया में कोरोना की चैन को किस प्रकार तोड़ा जाए,  शहर में निकल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या में कैसे कमी लाई जाए जिसके लिए दतिया कलेक्टर ने शहर के समाज सेवी संस्था जागरूक  लोगों से सहयोग की अपील की! नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया! इस दौरान बिना मास्क के   घूम रहे लोगों को  कलेक्टर द्वारा अपने हाथों से मास्क पहनाया गया ! कोरोना  प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे  दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई भी की गयी !साथ ही इस बीमारी से संबंधित जानकारी दी गई! इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार के साथभाजपा के युवा नेता भूरे चौधरी, मुकेश यादव, विजय झंडा गुरु,  सतीश यादव ,एवं समाज सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे 
 मीडिया  से चर्चा के दौरान दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शहर  के मुख्य स्थानों पर हेल्पडेस्क लगाए जा रहे हैं जिनमें कोरोनासंबंधित जानकारी,  मास्क, सेनीटाइजर आदि की व्यवस्था होगी!