रफीगंज में लाउडस्पीकर का प्रयोग करते हुए नगर पंचायत ने कोरोना के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा     औरंगाबाद: ( बिहार ) *प्रखंड मुख्यालय रफीगंज में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल के निर्देश पर चार पहिया वाहन पर लाउडस्पीकर का प्रयोग करते हुए वैश्विक महामारी कोविड -19 से बचाव से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया* गया! *जागरूकता अभियान के माध्यम से कहा गया कि 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाया जा सकता* है! *वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर  जाकर कोविंड - 19 का टीका अवश्य* लगवाएं!। *इसे आवश्यक समझते हुए उपयोग* करे! *साथ ही सामाजिक 02 गज दूरी का अनुपालन अवश्य* करें! *मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ जुर्माना की भी वसूली की* जाएगी।