भारतीय स्टेट बैंक, रफीगंज शाखा के 02 कर्मचारी हुए पॉजिटिव

अजय कुमार पाण्डेय/अनिल कुमार विश्वकर्मा             औरंगाबाद: ( बिहार )  *रफीगंज शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के 02 कर्मचारीयो का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शहर वासियों में दहशत का माहौल हो गया* है! *लेकिन भारतीय स्टेट बैंक* *शाखा रफीगंज के शेष कर्मचारियों का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुआ* है! *फिर भी सुरक्षा के लिहाज से भारतीय स्टेट बैंक, शाखा रफीगंज, को शुक्रवार तथा शनिवार के लिए 2 दिनों तक बाहर पोस्टर लगाकर बंद कर दिया गया* है! *हालांकि प्रशासनिक पदाधिकारी भी रफीगंज में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार माइक के माध्यम से प्रचार कराते हुए शहर वासियों को सतर्क रहने हेतु जागरूक करते नजर आ रहे* है!  *शहर  मेंं कोरोना की जांच भी जारी* है! *लेकिन प्रशासन द्वारा बार - बार आग्रह करने के बावजूद भी शहरवासी बिना मास्क या गमछा का ही शहर में लगातार घूम रहे* हैं! *यही वजह है कि रफीगंज स्थित भारतीय स्टेट बैक के जब 02 कर्मचारीयों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो आनन - फानन में ब्रांच को सैनेटराइज कराया* गया! *ज्ञात हो कि यही स्थिति औरंगाबाद शहर में भी देखा जा रहा है कि मेन बाजार में प्रतिदिन कोविड -19 नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग आराम से घूम रहे हैं एवं शहर में भी जबरदस्त भीड़ नजर आ रही* है!