अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में कोविड 19 मरीजों के समुचित प्रबंधन एवं चिकित्सीय व्यवस्था

डीके पंडित गया (बिहार)अनुग्रह नारायण मगध मेडिकलकॉलेज एवं अस्पताल, गया में कोविड 19 मरीजों के समुचित प्रबंधन एवं चिकित्सीय व्यवस्था के बेहतर संचालन हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए पलिवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक श्री राकेश कुमार, शिक्षक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना, श्री अरविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय, केंदुई, श्री आकाश आनंद, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया तथा श्री मुकेश आनंद, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
                अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे की पाली में श्री चंदन कुमार, शिक्षक, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया, श्री मनीष कुमार, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया, श्री रवि सिन्हा, +2 उच्च विद्यालय, चाकंद तथा श्री नवलेश कुमार, +2 उच्च विद्यालय, बोधगया की प्रतिनियुक्ति की गई है।
                इसी प्रकार रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक श्री राजेश कुमार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना तथा श्री शैलेश कुमार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, रमना की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
                 गया ज़िले में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमित मरीज़ों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गया संग्रहालय, गया के सम्पूर्ण भवन परिसर को आइसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर के रूप में चिन्हित किया गया ताकि कोविड 19 से संक्रमित व्यक्तियों की चिकित्सा गया संग्रहालय, गया में की जा सके। मरीज़ों की समुचित देख रेख एवं अनुश्रवण हेतु 3 पाली में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो इस प्रकार है - 
                 ● प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से अपराह्न 02 बजे तक के लिए श्री सुधीर प्रसाद सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगर (9006263348) की प्रतिनियुक्ति कि गयी है। 
                 ● द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे रात्रि 10 बजे के लिए श्री राजदेव प्रसाद, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (9934397115)
                 ● तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के लिए श्री सतीश कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी (9102938117) की प्रतिनियुक्ति की गई है। 
                 इन्हें निदेश दिया गया है कि वे गया संग्रहालय, गया में ससमय उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। 
                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, गया द्वारा नगर प्रखंड नतर्गत मोर्चा गली, विष्णुपद, गया तथा सिंचाई कॉलोनी, सिंचाई विभाग, कटारी हिल, गया में बनाये गए कन्टेनमेंट जोन में 03 पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त स्थल पर दंडाधिकारी के वरीय प्रभारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगर, गया कि प्रतिनियुक्ति की गई है।
                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि कोविड 19 के संक्रमण को रोकने एवं उसकी कड़ी को तोड़ने हेतु जिन क्षेत्रों में 03 से अधिक कोविड पॉजिटिव मामलें पाए जाते हैं, उसे कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही 03 से कम कोविड पॉजिटिव के मामलें में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाते हुए बैरिकेडिंग/सील करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निदेश दिया गया है कि वे उक्त क्षेत्र में कोरोना वायरस की संक्रमण को रोकने एवं उसके बचाव हेतु नियमित निरीक्षण/पर्यवेक्षण करेंगे।