कोरोना काल मे लोगों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने तथा आपातकाल में लोगों को अच्छी ईलाज हेतु

डीके पंंडित गया( बिहार)कोरोना काल मे लोगों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने तथा आपातकाल में लोगों को अच्छी ईलाज हेतु अस्पताल में ले जाना आवश्यक है। लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति में कुछ निर्धारित पैरामीटर हैं, जिनके आलोक में सम्बंधित व्यक्ति को बेहतर ईलाज हेतु त्वरित रूप से अस्पताल में भर्ती कराना अनिवार्य है। 
                सिविल सर्जन, गया डॉ के०के० राय द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर त्वरित गति से अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक है। 
                ● ऑक्सीजन सैचुरेसन 92 से कम हो रहा हो, साँस फूल रहा हो तो रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाना आवश्यक है। 
                ● खासी रुक नहीं रह हो, दम फूल रहा हो तथा एसपीओ2 लेवल 92 से कम हो रहा हो, ऐसी स्थिति में मरीज़ को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। 
                ● दवा लेने के बाद भी बुखार में कमी नहीं हो तो व्यक्ति को अच्छी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक/श्रेष्यकर होगा।