प्रशासन कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम को कोरोनावायरस महामारी संकट से निपटने हेतु अस्थाई अस्पताल बनाएं

 अजय कुमार पाण्डेय गया: -( बिहार ) *अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के माननीया अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं माननीय राहुल गांधी के आदेशों को अक्षरशः पालन करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी  अध्यक्ष डॉ0 मदन मोहन झा ने बिहार में कोरोनावायरस मरीजों की सुविधा हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सहित सूबे के सभी 38 जिला कार्यालयों को अस्थाई अस्पताल बनाने का प्रस्ताव राज्य - सरकार द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में दिया* है। *इसी प्रस्ताव के आलोक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो0 विजय कुमार मिठू ने बताया कि जिला के सभी वरिष्ठ नेता गणों, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जी0 एस0 रामचंद्र दास, पूर्व विधायक मो0 खान अली, डॉ0 युगल किशोर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल कुमार राम, धीरेन्द्र सिंह, रवि सिंह, अमरजीत कुमार, इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, टिंकू गिरी इत्यादि ने प्रदेश अध्यक्ष के के सर्वदलीय बैठक में दिए हुए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गया शहर स्थित राजेंद्र आश्रम मुहल्ले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के भवन तथा हजारों वर्ग फिट का कैंपस एवं बोधगया पचहट्टी मुहल्ला स्थित बोधगया प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय भवन को गया जिला -  प्रशासन कोरोनावायरस महामारी संकट को देखते हुए अस्थाई अस्पताल बनाने के काम में* लाए। *कांग्रेस नेताओ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय, जनप्रिय दिन - रात देश की जनता के लिए काम करने वाले माननीय राहुल गांधी कोरोनावायरस से निपटने हेतु देश भर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्त्ताओं को तन - मन - धन से सहयोग करने के आह्वान को आत्मसाथ करते हुए सभी कांग्रेसी जन लगे हुए* है! *कांग्रेस नेताओ ने कहा है कि गया जिला कांग्रेस कार्यालय एवं बोधगया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय को गया जिला प्रशासन जब और जिस समय* चाहे!  *अस्थाई अस्पताल बनाए तथा हम सभी कांग्रेस जनो को जहां भी जो काम एवं सहयोग लेना* हो! *हमलोग हमेशा करने को तैयार* है।