पूर्व मंत्री ने डुमरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं राजद औरंगाबाद जिला सचिव के अ-समय निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

अजय कुमार पाण्डेय  औरंगाबाद:- ( बिहार ) *बिहार - सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 सुरेश पासवान ने बहुत ही भारी मन से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं राष्ट्रीय जनता दल औरंगाबाद के जिला सचिव विनोद कुमार सिंह के अ - समय निधन की खबर सुनकर मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत* हूं। *स्व0 विनोद कुमार सिंह अपने विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी एवं जरूरी पड़ने पर हरसंभव मदद के लिए सदैव तैयार रहना जैसे व्यक्तित्व से सभी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय* थे! *विगत 25 वर्षों से उनके साथ मेरा पारिवारिक संबंध* था। *हर सुख - दुःख में मेरे परिवार की तरह खड़े रहते* थे। *विपरीत परिस्थितियों में भी कभी पिछे मुडकर नहीं देखने का जज्बा* था!  *विनोद जी में ऐसे लोगों के अ - समय चले जाने से समाज को बहुत बड़ा नुक़सान होता* है। *आज़ उनके निधन की खबर सुनकर पुरा क्षेत्र और राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल* है! *निकट भविष्य में इनके कमी को पुरा करना नामुमकिन* है! *हम सब लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर इनके आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनकेे शोक - संतप्त परिवार जनों को इस महासंकट की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान* करें। *शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री के अलावे सत्यनारायण शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, नंद कुमार सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, ओम सोनी, कृष्णा पासवान, गुड्डू पासवान, सुरेश पासवान संडा, हसबुद्दीन अंसारी, राजकुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, बबलू दुबे, वीरेंद्र कुमार दुबे, मंजीत यादव, हरिनारायण मेहता, सरोज यादव, जमाल अहमद एवं अन्य लोग शामिल* थे!