नोडल अधिकारी भ्रमण करके देख रहे हैं व्यवस्थाएं और लोगों को कर रहे हैं जागरूक

शिवपुरी:- 23 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों को शहर के विभिन्न वार्ड और अनुविभागों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नोडल अधिकारी शहर के विभिन्न वार्ड में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। साथ ही विभिन्न अनुविभागों के एसडीएम से समन्वय कर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है।
नोडल अधिकारी विभिन्न वार्डों में जाकर होम क्वारंटाइन लोगों की निगरानी कर रहे हैं। आयुष काढ़ा और दवा का वितरण किया जा रहा है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी जा रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। इसमें प्रशासन के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।