टीकाकरण हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का सर्वे नामजद किया जाए

शिवपुरी:- 23 अप्रैल 2021/ कोविड-19 टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का सर्वे नामजद किया जाना है। यह सर्वे कार्य 30 अप्रैल 2021 तक वार्डवार, बी.एल.ओ., आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव एवं आशा कार्यकर्ता की टीम बनाकर घर-घर जाकर किया जाएगा।कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सर्वे प्रपत्र महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक के माध्यम से संबंधित परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के पास जमा किए जाएगे। जिससे 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की प्रथम एवं द्वितीय टीकाकरण की जानकारी अद्यतन की जाकर टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।
  कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि संक्रमित व्यक्तियों का त्वरित चिन्हांकन कर उपचार करायें। कोविड-19 टीकाकरण हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की प्रत्येक ग्राम, वार्ड से जानकारी एकत्रित कर व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करायें और संक्रमित व्यक्तियों का इलाज करवाये।