लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने किया बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

लोजपा नेता ने यह मांग ऐसे वक्त में किया है ‌जब मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी रह चुके  अनिल उरांव का अपराधियों ने अपहरण पश्चात हत्या कर दिया                                

 

अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार  )   *रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, पूर्व औरंगाबाद, लोजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके मनोज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा महामहिम ( राष्ट्रपति ) से मांग करते हुए कहा है कि बिहार में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाना* चाहिए! *श्री सिंह ने बिहार के सुशासन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि  लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के  अध्यक्ष एवं मनिहारी विधानसभा ( सुरक्षित सीट ) क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनिल उरांव जी का अपराधियों द्वारा अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का कानून राज मूकदर्शक बनी* रही! *अनिल जी मृदुभाषी के साथ - साथ बेहद मिलनसार व्यक्ति भी रहे* थे! *उनका हत्या ने बिहार में एक बार फिर कानून राज की हकीकत बयान की* है! *इस दुख की घड़ी में पूरा लोजपा परिवार उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती* है! *कई वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े अनिल जी पिछले बिहार -  विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया था तथा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्यूमेंट के साथ चुनाव लड़ा एवं 20 हजार मत प्राप्त किया* था! *इसलिए मैं माननीय प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, महामहिम से मांग करता हूं कि बिहार में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, ताकि लगातार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार की घोर अराजकता को संभाला जा* सके!