सफलता की कहानी, मरीजों की जुबानी

रिपोर्टः :-डीके पंडितगया,(बिहार).कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के अप्रत्याशित प्रसार को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा नीमचक बथानी अंतर्गत डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर, जो एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में कार्यरत है, का विस्तार से निरीक्षण किया गया। साथ ही अस्पताल में सिम्प्टोमैटिक मरीज के पास जाकर ज़िला पदाधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। भर्ती मरीजो से खाना, दवा, चिकित्सक, ईलाज़ के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त किया। भर्ती मरीजो द्वारा बताया गया कि इस अस्पताल में व्यवस्था बहुत अच्छी है तथा चिकित्सक अच्छी तरह ईलाज़ कर रहे हैं। *डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के प्रभारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि इस अस्पताल में कोविड से संक्रमित 40 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमें से 35 रिकवर होकर अपने घर चले गए।* एक मरीज *बिरजू लाल, उम्र 49 वर्ष, जिसका ऑक्सीजन लेवल 60 था, परंतु डाक्टरों की तत्परता एवं पारामेडिकल स्टाफ की समर्पण भावना के बल पर उनका ऑक्सीजन लेवल 97 हो गया और वे डिस्चार्ज होकर चले गए।* इसी प्रकार अस्पताल में भर्ती *प्रदीप चौधरी की उम्र 45, जिनका ऑक्सीजन लेवल 85 था, आज जिला पदाधिकारी के समक्ष उनका ऑक्सीजन लेवल मापा गया तो 95 ऑक्सीजन लेवल पाया गया। भर्ती मरीज श्री प्रदीप चौधरी द्वारा बताया गया कि अस्पताल में बहुत अच्छी तरह देख भाल की जा रही है तथा चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ मरीजो के पास आकर हाल चाल तथा स्वास्थ्य के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईलाज़, दवा तथा खानपान की अच्छी व्यवस्था इस अस्पताल में दी जा रही है।* 
                  *जिला पदाधिकारी ने पुनः ज़िले के लोगों से अपील किया है कि कोविड संक्रमण होने पर आप घबरायें नहीं, सावधानी बरतते हुए आप डीसीएचसी में भर्ती हो जाए, जिसमें आवश्यक सभी व्यवस्थाएं है। चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क ईलाज़, खानपान, दवा, ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधा दी जा रही है। ज़िले में 07 डीसीएचसी कार्यरत हैं, जिसमे सभी व्यवस्था हैं, जो इस प्रकार हैं - 
                  ● गया संग्रहालय, गया।
                  ● अम्बेडकर छात्रावास, भुसुंडा, मानपुर।
                  ● एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, टिकारी।
                  ● एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, शेरघाटी।
                  ● एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, नीमचक बथानी।
                  ● अनुमंडलीय अस्पताल, शेरघाटी।
                  ● अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी। 
                  जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या - 0631-2222253/2222259 पर डीसीएचसी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।