जिला चिकित्सालय के कोविड-19 हेल्पडेस्क सेंटर पर कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

शिवपुरी, 08 मई 2021/ जिला चिकित्सालय शिवपुरी के कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु कोविड-19 हेल्पडेस्क सेंटर पर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उक्त कर्मचारी कोविड-19 हेल्पडेस्क पर कार्य करेंगे जो कि आधारतल पर स्थित कम्प्यूटराईज रजिस्ट्रेशन कक्ष में द्वितीय खिड़की पर स्थापित किया गया है।नियुक्त कर्मचारियों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आर.के.श्रीवास्तव, जावेद अली, दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक एन.के.यादव, रवि सक्सेना एवं रात्रि 9 बजे से सुबह 8 बजे तक संजय शाक्य, राजेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया है। उक्त कर्मचारी भर्ती मरीजों के अटेण्डरों एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कोविड संबंधित सूचनाओं का यथा संभव निदान करेंगे।