आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये जाने हेतु अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन

शिवपुरी, 08 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण के उपचार हेतु पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये जाने के लिये अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है।
उक्त समस्त कार्यों की निगरानी हेतु अपर कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला को संपूर्ण व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं उनके सहयोग हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल तथा जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जैन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।