सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय द्वारा पांचवें दीक्षांत समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक करुणा सागर को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से किया गया सम्मानित


 विश्वनाथ आनंद
 गया (मगध )- अपर पलिस महानिदेशक करुणा सागर,निदेशक, आधुनिकीकरण, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट,दिल्ली को सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के 5 वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि से सम्मानित किया गया।सिकिम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय द्वारा यह मनाद उपाधि श्री सागर को भारतीय पुलिस सेवा तमिलनाडु कैडर के रूप में 1991 से विविध रूपों में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया।
दिनांक 8 मई,2021 को आयोजित इस दीक्षांत समारोह में सिक्किम प्रोफेशनल विश्वविद्यालय द्वारा श्री सागर को पी एच डी की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर जहानाबाद के शिक्षप्रेमियों,समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।बधाई देनेवालों में एस एन कॉलेज के प्राध्यापक प्रो उमा शंकर सिंह सुमन, एस एस कॉलेज के प्राध्यापक प्रो श्यामाकांत शर्मा,प्रो उपेन्द्र शर्मा,प्रो विनोद राय,प्रो डॉ रविशंकर,शिक्षक संतोष कुमार,सत्येंद्र कुमार,अवकाश प्राप्त शिक्षक,बलिराम शर्मा,शिवपूजन शर्मा,समाज सेवी प्रो कृष्ण मुरारी, प्रह्लाद भारद्वाज, रेडक्रॉस के  चेयरमैन प्रो सत्येंद्र कुमार,सचिव विश्वनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, रेडक्रॉस कार्यालय प्रभारी रंजय कुमार, रेडक्रॉस प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा आदि प्रमुख हैं।विदित हो कि अपर पुलिस महानिदेशक करुणा सागर जी का सारा सामाजिक सरोकार एवं आत्मीय संबंध जहानाबाद में है।विगत चार वर्षों से उनके द्वारा जहानाबाद की उल्लेखनीय सेवा हुई है।खासकर 2020 में कोरोना में उनके माध्यम से ऐतिहासिक कार्य हुआ।यही कारण है कि जहानाबाद से जुड़े अपने इस लाल की हर उपलब्धि को यहां के लोग अपनी उपलब्धि मानते हैं।पूर्व में भी इन्हें भारत गौरव सम्मान समेत अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
कॉरोना के कारण सिक्किम प्रोफेसनल विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाईन आयोजित 5वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री भारत सरकार श्री प्रताप चन्द्र सारंगी,विशिष्ट अतिथि माननीय मंत्री  सिक्किम सरकार श्री कंग निमा लेपचा,विशेष अतिथि श्री जी पी उपाध्याय,भा प्र से,अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग,सिक्किम सरकार,श्री हेमन्त कुमार गोयल,चेयरमैन सिक्किम प्रोफेसनल विश्वविद्यालय, प्रो एस एस हसन,वाइस चांसलर,प्रो जसवंत सोखी,प्रो वाइस चांसलर की गरिमामय मौजूदगी में श्री सागर ने डॉ ऑफ फिलॉस्फी की मानद उपाधि प्राप्त कर जहानाबाद को गौरवान्वित किया है।
     राजकिशोर, कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी जहानाबाद।