शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन

शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज


शिवपुरी/संविधान दिवस 26 नवंबर के अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर अधिकारियों को शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर आर एस बालोदिया, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, अंकुर गुप्ता, श्रीमती शिवांगी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अन्य शासकीय कार्यालयों में भी जिलाधिकारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया और कार्यालयों के स्टाफ को शपथ दिलाई गई। जिले की समस्त जनपद पंचायतों एवं नगर पालिका में भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया और अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।