राज्य में कोरोना संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि को रोकने एवं इसके प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से


रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
गयाबिहार 
राज्य में कोरोना संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि को रोकने एवं इसके प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राज्यभर में दिनांक 15 मई, 2021 तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। 
               इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार के निदेशानुसार राज्य के गरीब तबके के लोग यथा रिक्शा चालक, ऑटोरिक्शा चालक, निराश्रित एवं असहाय लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार के सभी जिलों में *आपदा राहत केंद्र* के तहत *सामुदायिक रसोई* का संचालन कराया गया है।
               गया ज़िले में 26 स्थानों पर सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें प्रतिदिन अच्छी संख्या में लोगों को 02 वक़्त का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ज़िले में संचालित सामुदायिक रसोई इस प्रकार हैं - 
               1. नगर निगम क्षेत्र में संवास सदन समिति, विष्णुपद एवं जिला स्कूल, गया।
                  2. नगर प्रखंड अंतर्गत ब्रजभूषण संस्कृत महाविद्यालय, डेल्हा।
                  3. वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, पुनावां।
                  4. टिकारी प्रखंड अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास।
                  5. नगर परिषद, शेरघाटी अंतर्गत नगर पंचायत पुराना कार्यालय।
                  6. मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत फ़रिस्ट डाकबंगला, जेठीयन।
                  7. मानपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, मानपुर।
                  8. फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत राम सहाय उच्च विद्यालय।
                  9. नगर परिषद, बोधगया अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय।
                  10. बेलागंज प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र।
                  11. बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, भगहर।
                  12. अतरी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, अतरी।
                  13. डोभी प्रखंड अंतर्गत त्रिभुवन उच्च विद्यालय, सूरजमंडल।
                  14. परैया प्रखंड अंतर्गत पार्षद मध्य विद्यालय।
                  15. कोंच प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, कोंचडीह (कन्या)।
                  16. आमस प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, आमस।
                  17. गुरारू प्रखंड अंतर्गत सर्वोदय उच्च विद्यालय, गुरारू।
                  18. खिज़रसराय प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी, खिजरसराय।
                  19. नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत बीआरसी, नीमचक बथानी।
                  20. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, डुमरिया।
                  21. बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुरा उच्च विद्यालय, बांकेबाजार।
                  22. इमामगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, इमामगंज।
                  23. टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, टनकुप्पा।
                  24. गुरुआ प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं
                  25. मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय, मोहनपुर है।
                  उक्त सभी सामुदायिक रसोई में मुफ्त भोजन, पानी की व्यवस्था की गई है। 
                  *जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जिला स्कूल एवं संवास सदन समिति, विष्णुपद में चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश रसोइया को दिया। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक रसोई के स्टोर रूम में जाकर चावल, दाल, सब्जी एवं मसाला की गुणवत्ता की जांच की एवं नजारत उप समाहर्त्ता को निदेश दिया कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि प्रोटीन एवं इम्युनिटी का ध्यान रखते हुए भोजन का एक मेनू बनाया जाए एवं मेनू के अनुसार ही भोजन बनाया जाए। उन्होंने रसोई की साफ सफाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे लोगों से फीडबैक लिया। सभी लोगों ने इस पहल को सराहते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा तथा दी जा रही व्यवस्था की तारीफ भी की। 
                  इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा लॉकडाउन के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुछ अनावश्यक दुकान खुली हुई पाई गई, जिसे जिलाधिकारी द्वारा बन्द कराया गया। 
                  इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमसीएच ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधीक्षक को निदेश दिया कि वार्ड में कोई भी मरीज के परिजन नहीं  जाए, यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगाए एवं उसका बैकअप रखना सुनिश्चित करे। उन्होंने निदेश दिया कि मरीज को वार्ड में ले जाने वाले रास्ते पर एक गेट लगाया जाए और गेट पर एक सुरक्षा कर्मी को रखा जाए, जो अनावश्यक लोगों को मरीज के साथ वार्ड में जाने से रोक सके। अस्पताल परिसर की सफाई नियमित रूप से हो इसे सुनिश्चित करे। पीपीई किट, ग्लव्स एवं मास्क उपयोग होने के बाद डस्टबीन में ही फेका जाए। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया गया। जायजा लेने के क्रम में उन्होंने निदेश दिया कि यथाशीघ्र ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण कर उपयोग शुरू किया जाए। अस्पताल परिसर में ही ज़्यादा क्षमता वाले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अभियंता को निदेश दिया गया कि कार्य को तेजी से करें एवं लिक्विड ऑक्सीजन का सप्लाई जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। 
                  निरीक्षण के क्रम में सहायक समाहर्त्ता, अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/चिकित्सक उपस्थित थे।