पात्रता पर्ची विहीन छूटे हुए गरीब परिवारों को खाद्यान्न वितरण कराया जाए

शिवपुरी, 11 मई 2021/ कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कोविड-19 के संकमण के कारण लॉकडाउन अवधि में गरीब परिवारों की खादय सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एनएफएसए 2013 अंतर्गत पात्रता पर्ची विहीन छूटे हुए गरीब परिवारों को खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिये गये है।
कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वर्णित 24 पात्रताओं में से छूटे हुए गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु हितग्राहियों को तीन माह हेतु अस्थाई पात्रता पर्ची जारी करने की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। जिससे छूटे हुए परिवारों को खाद्यान्न प्राप्त हो सके।