रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया गहरी शोक संवेदना

              *अजय कुमार पाण्डेय*    औरंगाबाद: (बिहार )  *बिहार -  सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 सुरेश पासवान ने भारी मन से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और हमारे अभिन्न मित्र कामरेड रामचन्द्र सिंह यादव जी के असमय निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत* हूं। *इनके निधन की खबर आते ही जिला भर में शोक की लहर दौड़ गई* है। *हर एक शख्स गमजदा* है। *इनके निधन से पार्टी और जिला को अपूरणीय क्षति हुई* है! *जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं* है।
 *कामरेड रामचन्द्र सिंह जुझारू नेता के साथ - साथ गरीबों - मजल़ूमो के उपर जुल्म के खिलाफ मजबूती से बुलंद आवाज उठाने वाले क्रांतिकारी नेता* थे। *सन 1995 में हमलोग एक साथ विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने* थे। *वे हमारे बहुत अच्छे मित्रों में से* थे। *हर मुश्किल वक्त में हम दोनों एक दुसरे के साथ खड़े रहते* थे। *चाहे राजनीतिक मामले हों या पारिवारिक*। *हमे एक अच्छा दोस्त खोने का ग़म हमेशा खलता* रहेगा। *मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इनके आत्मा को चिर शांति प्रदान करे एवं इनके शोक - संतप्त परिवार जनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान* करें। *शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  औरंगाबाद जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व लोग अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह,लगनदेव प्रसाद सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष कुटुंबा सत्यनारायण शर्मा, नंदकुमार सिंह यादव, मनोज कुमार  यादव,प्रो अरूण कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय, कृष्ण पासवान, जीतेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, हसबुदीन अंसारी, गुड्डू पासवान के साथ अन्य लोग भी शामिल* हुए!