आंगनबाड़ियों में चलाया गया रोको-टोको अभियान और ली गई शपथ

आंगनबाड़ियों में चलाया गया रोको-टोको अभियान और ली गई शपथ

 
शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज
 
 

शिवपुरी, 27 नवम्बर 2020/ कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से रोको-टोको अभियान शुरू किया गया है और इस अभियान से हर नागरिक को जोड़ने, सभी को सचेत करने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की है। शुक्रवार को जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में रोको टोको अभियान चलाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने कोरोना के प्रति सावधानी बरतने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की शपथ ली। सभी ने अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रण लिया।
आंगनवाड़ी केंद्रों में रोको टोको अभियान चलाकर महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने की एक अभिनव पहल की गई है। जिले के ग्रामीण एवं शहरी सभी क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में रोको-टोको अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की और सभी ने रोको टोको अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका समझा। चंदनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंदरियाल ने इस अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को रोको-टोको अभियान के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई।