कोच थानाध्यक्ष ने ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कई स्थानों को किया भ्रमण


संवाददाता
 टिकारी( गया)-  कोच थाना  क्षेत्र में कोंच पुलिस ने ईद के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने को लेकर कोंच,उसास देवरा और कई अन्य जगहों में पेट्रोलिंग करते नजर आया। वही कोंच थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन को पालन कर हर गांव में रहने वाले मुस्लिम समुदाय अपने अपने घरों में मनाया ईद पर्व। वही कोंच थाना एस आई के के सिंहऔर रामफल मंडल और पुलिस बल के साथ प्रखंड के सभी मस्जिदों में जा कर जायजा लिया।और सभी लोगों से कहा कि सरकार के गाइडलाइन को पालन कर ईद पर्व अपने घर पर परिवार सहित मनाने को कहा। वही कोंच थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि कोंच थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हरजगहों में मनाया गया ईद पर्व। वही संवाद सूत्रों ने बताया कि पुलिस देख देवरा बाजार में दुकानदारों ने अपने अपने दुकानों को बंद किया। कोंच पुलिस हर पहलू पर अपना ससमय योगदान दे रही है।