गौतमबुद्ध कुष्ठ अस्पताल गया,कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय एवम् कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में माक्स, सेनेटाइजर, साबुन,बिस्किट, बंद बोतल पानी किया गया वितरण- कांग्रेस


वरीय संवाददाता
    गया (मगध )- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक-  14 मई 2021 को कांग्रेस, सेवादल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ,टेक्निकल सेल के संयुक्त तत्वावधान में गौतमबुद्ध कुष्ठ अस्पताल गया में वृद्ध, लाचार, विकलांग, रोगियों, उनके छोटे, छोटे बच्चो के बीच साबुन, सेनेटाइजर, माक्स, बिस्किट, एवम् बंद बोतल पानी वितरित किया गया। उसके बाद गया चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय एवम् कांग्रेस जिला कार्यालय राजेंद्र आश्रम में भी जरूरतमंदो, राहगीरों के बीच माक्स, साबुन , सेनेटाइजर, बिस्किट एवम् बंद बोतल पानी वितरित किया गया। इस  कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, कांग्रेस टेक्निकल सेल के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह,  बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, शिव कुमार चौरसिया, विनोद बनारसी आदि शामिल थे।
नेताओ ने स्थानीय प्रशासन से चौक स्थित सेवादल बोर्ड कार्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर एवम् राजेंद्र आश्रम जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में जनता रसोई केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी दिया ताकि शहर के लोगो को सुविधा हो सके। नेताओ ने कहा की आगे भी पार्टी द्वारा अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, प्रभावती अस्पताल एवम् सभी अनुमंडल अस्पतालों में भी माक्स, साबुन, सेनेटाइजर, एवम् मरीजों के अटेंडेंट को खाना आदि देने का भी काम शुरू किया जाएगा।