उप विकास आयुक्त, गया श्री सुमन कुमार की अध्यक्षता में 19 संक्रमण के बचाव एवं सुरक्षा


         *उप विकास आयुक्त, गया श्री सुमन कुमार की अध्यक्षता में  19 संक्रमण के बचाव एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों यथा कोरोना टेस्टिंग, कोरोना टीकाकरण, सामुदायिक रसोई की समीक्षा, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, होम आइसोलेशन में मरीजो की स्थिति की समीक्षा, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर में बेड की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया।*
               बैठक में डीपीएम, स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को दिनांक 9 मई से टीकाकरण कराया जा रहा है। बताया गया की आज 6,103 लोगों को टीकाकरण किया गया है। अबतक 33,321 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। साथ ही ज़िले में अबतक 14,03,864 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 28,063 पॉजिटिव पाए गए है। अबतक 24,963 लोग रिकवर हो चुके हैं। ज़िले में अबतक 159 लोगो की मृत्यु हुई है। अब ज़िले में कुल 2,941 एक्टिव मामले है। होम आइसोलेशन में 2,561 लोग भर्ती हैं। बैठक में बताया गया की एएनएम/आशा द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो का हाल चाल लेने हेतु डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। 
                बैठक में बताया गया कि निजी अस्पतालों में अभी 38 बेड खाली हैं साथ ही ज़िले के डीसीएचसी में 46 मरीज भर्ती हैं, जिसमे अम्बेडकर छात्रावास, भुसुंडा, मानपुर में 05 मरीज, गया संग्रहालय में 23 मरीज, एएनएम शेरघाटी में 02, एएनएम टिकारी में 13 मरीज, एएनएम नीमचक बथानी में 02 मरीज एवं आईटीआई मैगरा में 01 मरीज भर्ती हैं। अगर किसी मरीज से निर्धारित दर से अधिक राशि निजी अस्पताल द्वारा लिया जा रहा है, तो (9801253595)/जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0631 -2222253/2222259 पर सूचित करे। 
                बैठक में प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा ने बताया कि ज़िले में 27 स्थानों पर सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है, जिसमे आज 3,514 लोगों ने दिन का भोजन तथा 2,470 लोग रात्रि भोजन किये हैं। आज कुल 5,984 लोगों ने सामुदायिक रसोई में भोजन किया है। अबतक ज़िले में कुल 35,023 लोगों ने सामुदायिक रसोई में भोजन किया है। 
                 बैठक में अपर समाहर्त्ता, सहायक समाहर्त्ता, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।