रफीगंज ब्लॉक परिसर में स्थायी सामुदायिक रसोई केंद्र का किया गया उदधाटन


*अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा       औरंगाबाद: ( बिहार )  प्रखंड मुख्यालय रफीगंज के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को स्थायी सामुदायिक रसोई केंद्र का उद्घाटन किया* गया। *समाचार प्रेषण पूर्व जब इस संबंध में रफीगंज अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह से संवाददाता की वार्ता हुयी तो संवादाता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह नेक कार्य पिछले 5 तारीख से ही चल रहा* है! *यह कार्य पूर्व से ही चल रहा* है! *जो दो तरह से* है! *एक स्थायी रसोई तथा दूसरा अस्थायी* रसोई! *पहले यह नेक कार्य घूम -  घूम कर कराया जाता* था! *लेकिन आज से ब्लॉक परिसर रफीगंज में भी स्थायी रसोई केंद्र की शुरुआत कर दी गई* है! *जिसमें गरीब - मजदूर तबके के जो भी लोग स्थायी रसोई केंद्र, रफीगंज में आएंगे!  उन्हें खाना दिया* जाएगा! *इसके अलावे वैसे लोगों को भी खाना भेजवाया जा रहा* है! *जो कोरोनाकाल में स्थायी सामुदायिक रसोई केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे* हैं! *जब संवाददाता ने पूछा कि जो गरीब - मजदूर तबके के लोग स्थायी रसोई केंद्र, रफीगंज में नहीं पहुंच* पाएंगे?  *वैसे लोगों को आखिर कैसे चिन्हित किया* जाएगा? *जो सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड मजदूर* है? *और यह गरीबों के लिए भोजन का नेक कार्य तो सिर्फ रफीगंज क्षेत्र के इर्द - गिर्द इलाकों  तक ही न सीमित रह* जाएगा? *या पूरे रफीगंज प्रखंड क्षेत्रों* में? *तब रफीगंज अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नेक कार्य के लिए सबसे पहले हमलोग पता करते हैं कि रफीगंज प्रखंड के कौन - कौन क्षेत्र में कौन - कौन गरीब - मजदूर तबके के लोग कोरोनाकाल में भूखा सो जा रहा* है! *तब हमलोग पता करने के बाद उसको भी खाना भेजवाते* हैं! *ताकि कोई भी गरीब - मजदूर वर्ग के लोग कोरोनाकाल में भूखा न* रहे! *इस स्थायी सामुदायिक रसोई केंद्र में गरीब - मजदूर वर्ग के लोगों को सुबह - शाम निःशुल्क भोजन कराया* जाएगा। *यह कार्य तब -  तक* चलेगा! *जब -  तक बिहार में लॉकडाउन लागू* रहेगा। *सुबह में भोजन की शुरुआत 10 बजे से* होगी!  *जो दोपहर 2 बजे तक तथा संध्या 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 9 बजे तक* चलेगी!