रफीगंज के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के निधन पर रफीगंज में मनाया गया शोक सभा*


*अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा*            औरंगाबाद: ( बिहार ) *रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व  कॉमरेड विधायक रामचंद्र सिंह यादव के निधन पर रफीगंज में एक शोक सभा का आयोजन किया* गया! *ध्यातव्य हो कि स्वर्गीय यादव  का निधन 11 मई 2021 को हो गया* था। *उन्हीं की याद में शुक्रवार दिनांक -  14 मई 2021 को समाजवादी पार्टी, कार्यालय, रफीगंज में जिलाध्यक्ष डॉक्टर तुलसी यादव के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया* गया। *जिसमें दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की* गई! *उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र यादव गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर रहते* थे! *जिनका नाम इतिहास के पन्नों मे कदापि नहीं मिट* सकता! *इस मौके पर जिलाध्यक्ष तुलसी यादव के अलावे रौशन कुमार तथा अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद* रहे।