स्कॉर्पियो एवं बाइक की टक्कर में एक युवक घायल

**।               *अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा*                     औरंगाबाद: ( बिहार ) *रफीगंज प्रखंड अंतर्गत रफीगंज  -  कासमा पथ के बीच देवकली गांव के निकट स्कॉर्पियो एवं बाइक की हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो* गया! *मिली जानकारी अनुसार विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो चालक ने बाइक चालक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो* गया! *यह घटना आज शनिवार पूर्वाह्न लगभग 9:30 बजे से 9:45 बजे के बीच की* है! *प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक चालक प्रखंड मुख्यालय रफीगंज स्थित न्यू एरिया मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जाकिर हुसैन का लगभग 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैयद अपने भाई का ससुराल गुरुआ प्रखंड अंतर्गत अखौरी खाप गांव जा रहा* था! *इसी बीच यह अनहोनी घटना युवक के साथ देवकली गांव के समीप घट* गई! *घटित घटना के पश्चात परिजनों को सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज हेतु पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज लाया* गया! *जहां ड्यूटी में कार्यरत डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित युवक को तत्काल इलाज करने के पश्चात बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया के लिए रेफर कर* दिया!