अभी संक्रमण नहीं हुआ खत्म उल्लंघन करते पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई - ASP कमल मौर्य

रेड जोन एरिया में जाना है पूर्णता प्रतिबंधित  एसडीएम अशोक चौहान

रजनी लिटोरिया दतिया :- भले ही केसों में अभी कमी आने लगी हो  लेकिन संक्रमण न फैले जिसके लिए प्रशासन  सतर्क एवं सजग बना हुआ है! मीडिया को बताते हुए एसडीएम अशोक चौहान ने बताया  दतिया शहर में अभी 3  रेड जोन एरिया है जहां  लोगों का आना-जाना पूर्णता प्रतिबंधित है साथ ही जो लोग उल्लंघन करते पाए जाते हैं उन पर चालानी कार्रवाई प्रशासन की तरफ से की जाती है!इसी पर चर्चा करते हुए एएसपी कमल मौर्य ने  बताया जिले की सुरक्षा के लिए नाकों पर पुलिस के जवान  सतर्क एवं सजग बने हुए हैं ! सुरक्षा की दृष्टि से मास्क,  सैनिटाइजर,  सावन की व्यवस्था सभी 10 नाको पर की  गई है