बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत केसपा पंचायत के शादीपुर ग्राम में आगलगी की घटना की मुआवजा राशि प्रदान करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने

    
 गया( मगध) - बिहार का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि शादीपुर ग्राम में 7 मई की मध्यरात्रि में (2 AM) में योगेन्द्र पासवान और जीतेन्द्र पासवान के घरों में आग लगी की घटना घटी थी। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है कि आग इतनी तेज थी,कि किसी तरह वे लोग अपने परिवार वालों को बचा लिया, चापाकल घर से बेहद दूर था,इसलिए पानी की समुचित व्यवस्था नही होने की वजह से उन दोनों का पूरा घर जलकर राख हो गया। दोनों परिवार बेहद गरीब है। उनके शरीर पर वस्त्र के अलावा और कुछ नही बचा है। घटना की सूचना दूरभाष के द्वारा सभी  पदाधिकारियों को दे दी गई थी। सभी समाचार पत्रों ने भी इस घटना को विस्तारपूर्वक प्रकाशित किया है lअंचलाधिकारी ,टिकारी ने आकर घटनास्थल का मुआयना किया एवं  उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया ,लेकिन अभी तक मुआवजा राशि मिल सकी है। अंचलाधिकारी टिकारी से कई बार संपर्क किया गया है,लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। मुआवजा राशि नही मिलने की वजह से आज भी दोनों परिवारों की हालत दयनीय बनी हुई है। दोनों परिवार खुले आकाश के नीचे सोने के लिए विवश है।
 उन्होंने योगेन्द्र पासवान और जितेन्द्र पासवान को मुआवजा राशि,चापाकल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने कीमांग किया है। तथाआगलगी जैसी घटनाओं में मुआवजा राशि प्रदान करने की समय सीमा निर्धारित किया जाए,ताकि पीड़ित परिवार को बार-बार सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाना नही पड़े। ऐसे तो मुआवजा से संबंधित मांग को लेकर श्री शेखर ने जिला पदाधिकारी गया अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी हेमंत समस्त पदाधिकारियों को लिखित पत्र से अवगत कराया हैl

                     आपका

                   हिमांशु शेखर
                   ग्राम +पोस्ट - केसपा
                   टिकारी, गया।

              मोबाइल -9955828230


प्रतिलिपि प्रेषित :-

1. जिला पदाधिकारी, गया।

2. अनुमंडल पदाधिकारी, टिकारी, गया।

3. प्रखंड विकास पदाधिकारी, टिकारी, गया।

 

From: "himanshushekhar mca" <himanshushekhar.mca@gmail.com>
To: "Nitish" <cmbihar@nic.in>
Cc: "Mr Abhishek Singh" <dm-gaya.bih@nic.in>, sdmtekari@gmail.com, "B.D.O, Tekari, Gaya Bihar" <bdo.tek-ga-bih@nic.in>
Sent: Monday, May 17, 2021 11:22:58 AM
Subject: गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत शादीपुर ग्राम में हुई आगलगी की घटना का मुआवजा राशि देने के संबंध में।