सीएमएचओ ने मरीजों को पौधे देकर किया घर रवाना


शिवपुरी, 19 मई 2021/ जिला चिकित्सालय से प्रतिदिन कई मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो रहे हैं। आज भी कई मरीज स्वस्थ होकर जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज हुए।पिछले कई दिनों से जो मरीज आईसीयू में भर्ती थे अब वह स्वस्थ हो गए हैं और आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया। आज जिला चिकित्सालय से सुकीर्ति त्रिपाठी, दिनेश सिंह जाटव, संतान सिंह यादव, राजकुमार शर्मा, मरदान सिंंह ठाकुर और कमलेश परमार सहित कुल 6 मरीज डिस्चार्ज हुये।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने स्वस्थ होकर जा रहे मरीजों को पौधा देकर उनके घर के लिए रवाना किया। मरीजों के परिजनों ने भी अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी देखभाल कर रहे अन्य स्टाफ की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।