समस्त पंजीकृत किसानों से 31 मई तक होगी गेहूं खरीदी

शिवपुरी, 19 मई 2021/ रवी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूँ उपार्जन का कार्य चल रहा है। शासन द्वारा मौसम को देखते हुये गेहूँ खरीदी की अवधि 31 मई तक बढा दी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण अभी आगामी एक दो दिवस तक खरीदी नही होगी। जिन किसानों को इन दिनो के लिए एसएमएस प्राप्त हुआ है। उनसे 31 मई 2021 तक गेहू खरीदी की जाएगी। किसानों से अनुरोध है कि अभी अपना गेहूँ खरीदी केन्द्रो पर नही लाए। समस्त पंजीकृत किसानों से 31 मई तक खरीदी की जाएगी।